होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली के बहुचर्चित गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली के बहुचर्चित गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी, कोर्ट ने सुनाया फैसला

 

Geetika Suicide Case:दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट ने एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में मुख्य आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को कोर्ट ने बरी कर दिया है। गोपाल कांडा मौजूदा समय में सिरसा से विधायक हैं। पांच अगस्त 2012 को 23 साल की गीतिका शर्मा ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने ही फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गोपाल कांडा पर गीतिका की खुदकुशी का आरोप लगा था। मामले में कांडा को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, गोपाल कांडा की एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम कर चुकी गीतिका ने 5 अगस्त, 2012 में यहां दिल्ली के अशोक विहार के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में इस कदम के लिए कांडा और उनकी MDLR कंपनी में सीनियर मैनेजर रहीं अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। गीतिका की मौत के करीब छह महीने बाद उनकी मां अनुराधा शर्मा ने भी आत्महत्या कर ली थी।

वहीं कांडा को इस मामले में करीब 18 महीनों तक जेल में रहना पड़ा। उन्हें मार्च 2014 में जमानत मिल गई थी। सह आरोपी अरुणा चड्ढा को हाई कोर्ट से इसी तर्ज पर जमानत मिल गई। वहीं दिल्ली पुलिस गीतिका शर्मा के आत्महत्या के मामले में गोपाला कांडा के खिलाफ चार्जशीट में आईपीसी की धारा 376, 377 के तहत आरोप  चार्जशीट दायर किया था। इसके अलावा उन पर आईपीसी की सेक्शन 120 बी, 201, 466 ,468 और 469 के तहत भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

बता दें कि 2008 में कांडा ने एक एयरलाइन कंपनी बनाई थी, जिसका नाम उन्होंने अपने पिता के नाम पर रखा था। इसी कंपनी में उन्होंने गीतिका को नौकरी पर रखा था। ट्रेनी से शुरुआत करने वाली गीतिका कंपनी में डायरेक्टर तक रही। गीतिका ने दुबई में भी नौकरी की थी। लेकिन बाद में उन्होंने सुसाइड कर लिया था। वहीं कांडा 1998 में एक मैकेनिक थे, फिर उन्होंने जूता का कारोबार किया और बाद में बड़ा नाम बन गए। कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।  

वहीं मौजूदा समय में कांडा हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भाजपा में है और ऐलनाबाद से पार्टी की टिकट पर उपचुनाव लड़ चुके हैं। गोपाल कांडा की हलोपा एनडीए गठबंधन में शामिल है। 


संबंधित समाचार