होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ghosi Bypoll Election 2023 Live: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान जारी, जानें अब तक कितना प्रतिशत हुए मतदान

Ghosi Bypoll Election 2023 Live: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान जारी, जानें अब तक कितना प्रतिशत हुए मतदान

 

Ghosi Bypoll Election 2023 Live: प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट पर के लिए उपचुनाव आज सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है। इस सीट के लिए BJP ओर Samajwadi Party में सीधी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक 21.5 फीसदी वोटिंग भी हो चुकी है। 


घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए 239 मतदान केंद्रों पर 455 पोलिंग बूथ बनाएं गए है , इन बूथों पर आज सुबह से मदतान जारी है बता दें कि नौ बजे तक 9.12% मतदान हुआ था। दो घंटे में करीब 9 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं इस सीट के लिए 4 लाख से अधिक मतदाता मतदान कर रहे हैं जिनमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर वोट डाल रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देशानुरुप मतदान स्थल तक जाने में असमर्थ 24 दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करा चुकी हैं।

घोसी उपचुनाव पूरे देश के लिए चर्चा का विषय

घोसी उपचुनाव पूरे देश के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीट पर 6 वर्ष में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। इस सीट पर सीधा भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं वहीं अब ये चुनाव INDIA बनाम NDA गठबंधन के बीच भी है। इस चुनाव को लेकर दोनों गठबंधन कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि न केवल दोनों दल के प्रमुख प्रचार में जुटे हैं बल्कि इनके साथ गठबंधन में शामिल दल भी पुरजोर ताकत झोंक रही है।


संबंधित समाचार