होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health Alert: क्यों सेहत के लिए जरूरी है घी, जानें इसके फायदे

Health Alert: क्यों सेहत के लिए जरूरी है घी, जानें इसके फायदे

 

आयुर्वेद के हिसाब से सबसे मूल्यवान खाद्य पदार्थों में से एक घी है, घी में अविश्वसनीय उपचार गुण होते हैं। हमारी दाल, खिचड़ी से लेकर हलवा और चपाती तक हर जगह घी की महत्वता है। वास्तव में घी को मोटापा बढ़ाने वाले रिफाइंड तेलों से बदलना शायद आधुनिक खाना पकाने की सबसे बड़ी भूलों में से एक रहा है घी में वसा में घुलनशील विटामिन होते हैं, जो वजन घटाने में सहायता करते हैं। घी हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घी भैंस या गाय के दूध से बना एक तरह का स्पष्ट मक्खन है। इसमें विटामिन A के साथ भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। हमारी रसोई के अलावा, घी सौंदर्य और बालों की देखभाल में भी इस्तेमाल में लिया जाता है।

घी का इस्तेमाल बंद नाक को खोलने के लिए भी किया जाता है घी के इस इस्तेमाल का वर्णन आर्युवेद में भी वर्णन किया गया है। और चपाती पर घी लगाने से चपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कुछ हद तक कम हो सकता है।

सभी तरह की वसाओं की तरह, घी भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का दोषी माना जाता है। लेकिन आम धारणा के विपरीत, हृदय स्वास्थ्य के लिए रिफाइंड तेल की तुलना में घी वास्तव में अधिक सुरक्षित विकल्प है।साथ ही घी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायर होता है, घी त्वचा में नमी और चिकानहट पैदा करता है। घी में मौजूद जरूरी फैटी एसिड़ त्वचा में हाईड्रेशन के लिए भी काफी लाभकारी होतो हैं।
 


संबंधित समाचार