होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

G20 Summit: पीएम मोदी के संबोधन के साथ जी-20 सम्मेलन का आगाज, नेमप्लेट पर लिखा दिखा ‘भारत’

G20 Summit: पीएम मोदी के संबोधन के साथ जी-20 सम्मेलन का आगाज, नेमप्लेट पर लिखा दिखा ‘भारत’

 

New Delhi:भारत की राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में आज से दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। ये सम्मेलन 9 और 10 सितंबर तक चलेगी। G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत पीएम मोदी ने वेलकम स्पीच से की। उन्होंने सबसे पहले मोरोक्को के भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और फिर कहा कि, विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। 21वीं सदी दुनिया को नई दिशा देने वाली है। वहीं पीएम मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया।

 

बता दें कि सम्मेलन की शुरुआत के पहले सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंचे। जहां उन्होंने सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव किया। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का गले लगाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी की वेलकम स्पीच के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई।

जी20 में अफ्रीकन यूनियन बना परमानेंट मेंबर
पीएम मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया। पीएम ने कहा, सबके साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा विश्वास है कि इस प्रस्ताव पर हम सबकी सहमति है। आप सबकी सहमति से कार्यवाही शुरू होने से अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता के लिए आमंत्रित करते हैं। जिसके बाद समिट में पहुंचे अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने PM को गले लगाया।

ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय : PM मोदी
जी20 समिट के उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने सबसे पहले मोरक्को में भूकंप की घटना पर दुख जताया और मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने जी20 की अध्यक्षता के तौर पर सभी देशों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, आज हम जिस स्थान पर एकत्रित हैं, यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ लगा है। इस पर प्राकृतिक भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने ये संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है। दुनिया हमसे नए समाधान मांग रहे हैं। इसलिए हमें अपने हर दायित्व को निभाते हुए आगे बढ़ना है।

 

पीएम मोदी ने विश्व में ‘विश्वास का संकट’ बताकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ वाला मंत्र दिया। मोदी ने कहा, ये वो समय है, जब वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं। इसलिए हमें मानव शांति दृष्टिकोण के साथ अपने हर दायित्व को निभाते हुए आगे बढ़ना है। कोरोना के बाद विश्वास के अभाव का संकट आया है। युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा में विश्वास के संकट को भी दूर सकते हैं।

आज जी-20 के प्रेसिडेंट के तौर पर भारत पूरी दुनिया का आह्वान करता है कि, हम मिलकर सबसे पहले वैश्विक तौर पर इस संकट को एक विश्वास और भरोसे में बदलें। ये हम सभी के साथ मिलकर चलने का समय है। इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मंत्र हम सभी के लिए एक पथ पथप्रर्दशक बन सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी के प्लेट पर "भारत"
वहीं दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन भाषण दिया। इस दौरान उनके आगे रखी प्लेट पर भारत लिखा था। इन दिनों देश में इंडिया बनाम भारत को लेकर तगड़ी बहस चल रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है।

‘वन अर्थ’ पर होगा पहला सत्र
बता दें कि जी20 के पहले सत्र का आगाज सुबह साढ़े 10 बजे होगा और यह सत्र वन अर्थ होगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। यह सत्र दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा और उसके बाद लंच का कार्यक्रम होगा।

क्या है सम्मेलन की थीम ?
समिट के पहले दिन दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के दिग्गज नेता एक साथ बैठेंगे और वैश्विक मसलों पर मंथन करेंगे। वहीं भारत ने इस वर्ष के शिखर सम्मेलन की थीम ‘One Earth, One Family, One Future’ रखी है। आज समिट के दौरान दो बार फोटो सेशन होंगे। समिट की ऑफिशियल इनॉगरेशन के फौरन बाद और शाम को डिनर के वक्त।

G20 शिखर सम्मेलन में पहले दिन के प्रमुख कार्यक्रम
सुबह 9:30 – 10:30 बजे : वैश्विक नेता और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख भारत मंडपम पहुंचेंगे। ट्री ऑफ लाइफ फोयर में प्रधानमंत्री के साथ स्वागत फोटो। फिर लीडर्स लाउंज, लेवल 2 पर इकट्ठा होंगे।
सुबह 10:30 बजे – दोपहर 1:30 बजे : समिट हॉल में पहला सेशन ‘वन अर्थ’ होगा। उसके बाद वर्किंग लंच।
दोपहर 1:30 – 3:30 बजे : विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें होंगी। जर्मनी, ब्रिटेन, इटली और जापान के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी।
दोपहर 3:30 – 4:45 बजे : शिखर सम्मेलन स्थल पर दूसरा सेशन ‘वन फैमिली’ होगा। उसके बाद नेता अपने होटल लौट जाएंगे।
शाम 7 बजे – रात 8 बजे : नेता और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख रात्रिभोज के लिए पहुंचेंगे, जिसकी शुरुआत एक स्वागत फोटो के साथ होगी।
रात 8 बजे – रात 9 बजे : रात्रिभोज और चर्चाएं होंगी।
रात 9 बजे – 9:45 बजे : पहले दिन के कार्यक्रम के समापन के लिए भारत मंडपम में लीडर्स लाउंज में एकत्रित होंगे।

जी20 समिट में दुनिया के ये नेता कर रहे शिरकत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो
फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा
तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज
कोमोरोस के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी
ओमान के उप प्रधानमंत्री सैय्यद फहद बिन महमूद अल सैद
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा  


संबंधित समाचार