होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हड्डियां मजबूत से लेकर एनर्जी तक, यहां जानें खजूर की चटनी खाने के फायदे

हड्डियां मजबूत से लेकर एनर्जी तक, यहां जानें खजूर की चटनी खाने के फायदे

 

Khajoor Chutney: खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे एनर्जी का पावर हाउस भी कहा जाता है। खजूर से बनी चटनी भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। खजूर की चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को ऊर्जा से भर देती है। खजूर की चटनी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में काफी मदद करता है। 

खजूर एक फाइबर रिच फूड है जो कि पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। खजूर की चटनी बनाना आसान है और इसे लंच या डिनर में सर्व किया जा सकता है। 

खजूर चटनी बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम खजूर (बीज निकाले हुए)

2-3 हरी मिर्च

1 इंच अदरक

1/2 चम्मच जीरा

1/4 चम्मच हींग

नमक स्वादानुसार

पानी (जरूरत के अनुसार)

तेल (तलने के लिए)

कैसे बनाएं खजूर की चटनी? 

खजूर की चटनी पोषण से भरपूर होती है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा से भर देता है। खजूर चटनी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर अलग कर दें। इसके बाद खजूर को 2-3 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो दें। तय समय के बाद पानी से खजूर निकालें और उन्हें मिक्सर जार में डाल दें। इसमें हरी मिर्च, अदरक भी मिलाएं। फिर जीरा, हींग और नमक के साथ थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को पीस लें।

अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग डालें। फिर इसमें पिसी हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट खजूर चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे ठंडा होने के बाद परोसें।

यह भी पढ़ें- UP में खाने की दुकानों में नेमप्लेट जरूरी, CM योगी बोले-होटल-ढाबों में खाना बनाने वालों की होगी जांच


संबंधित समाचार