होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Friendship Day 2023: क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, जानिए इस दिन से जुड़ी विशेष बातें और इतिहास

Friendship Day 2023: क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, जानिए इस दिन से जुड़ी विशेष बातें और इतिहास

 

Friendship Day 2023: हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे या मित्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिन दोस्तों को समर्पित होता है। इस दिवस को न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसलिए इसे International Friendship Day  कहा जाता है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो दिल का रिश्ता होता है। हर किसी इंसान की जिंदगी में यह रिश्ता जरुर होता है। 

दोस्त एक ऐसा इंसान होता है जिससे हम अपने दिल की सारी बातें शेयर करते हैं। दुख में सुख में जीवन के हर पड़ाव पर हमे दोस्त की जरुरत होती है, इसलिए इस रिश्ते को दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कहा जाता है। आइए जानते हैं इस दिन के बारे में कुछ विशेष बातें...

बता दें कि भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, जो इस बार 6 अगस्त यानी आज के दिन मनाया जाएगा। भारत के अलावा, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में भी इसी दिन (फ्रेंडशिप डे) मित्रता दिवस मनाया जाता है। वहीं कई अन्य देशों में इसे 30 जुलाई को मनाते हैं।

Friendship Day  का इतिहास

फ्रेंडशिप डे को पहली बार साल 1958 में मनाया गया था। इसके बाद साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन के लिए फ्रेंडशिप डे के रूप में आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी। बता दें कि इस दिन को मनाने के लिए 30 जुलाई का दिन  तय किया गया था,  हालांकि यह दुनिया के अन्य देशों में अलग-अलग तारीखों पर भी मनाया जाता है।

फ्रेंडशिप डे कैसे मनाएं

फ्रेंडशिप डे के दिन आप आपने दोस्तों को कुछ उपहार दे सकते हैं या फिर उसके साथ दिन बिता सकते हैं। अपने दोस्तो को आप सरप्राइज भी दे सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने खास दोस्तों की सराहना करें, जीवन में उनके मूल्य को बताएं, उन्हें गिफ्ट दें और उनके साथ समय बिताएं, जीवन में दोस्तों के महत्व को दर्शाने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।