होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बोले- इस बजट से हरियाणा तरक्की के नए आयाम छुएगा

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बोले- इस बजट से हरियाणा तरक्की के नए आयाम छुएगा

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बजट 2024 को सराहनीय बताया है। बजट को जनहितैषी बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया। साथ ही हिसार में उड्डयन कॉलेज खोले जाने की घोषणा को मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार युवाओं को लेकर विशेष ध्यान दे रही है।

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विषेश ध्यान रखा गया है। किसानों के कल्याण के लिए बजट में जो योजनाएं लाई गई हैं, उनका तहेदिल से स्वागत करते हैं। फसली ऋण पर ब्याज एवं जुर्माना माफी की स्कीम धरतीपुत्र के किसी सम्मान से कम नहीं है। सिंचाई संसाधनों के लिए बजट में 31 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। किसानों को 70 हजार सोलर ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाएंगे। सदियों से चली आ रही आबियाना टैक्स प्रथा को बंद कर दिया गया है। 

इसके अलावा कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इस संतुलित बजट में आयुष्मान योजना को विस्तार दिया गया है। गरीब परिवारों को 1000 किलोमीटर मुफ्त बस यात्रा तथा ग्रामीण विकास की अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नए अस्पताल तथा डिस्पेंसरी के लिए भी प्रस्ताव रखा गया है।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों और महिला विकास की अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। युद्ध शहीद सैनिक परिवारों को सहायता राशि 50 लाख से बढ़कर एक करोड़ रुपए किए जाने का प्रस्ताव भी बहुत ही सराहनीय है। कैप्टन अभिमन्यु ने आगे कहा कि यह बजट सीएम मनोहर लाल की दूरगामी सोच को दर्शाता है। इस बजट से हरियाणा तरक्की के नए आयाम छुएगा।

 


संबंधित समाचार