होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महाराष्‍ट्र के पूर्व CM और लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष मनोहर जोशी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

महाराष्‍ट्र के पूर्व CM और लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष मनोहर जोशी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

 

Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व CM और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं, मनोहर जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनोहर जोशी ने स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए महाराष्ट्र की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ लिखा, ‘मनोहर जोशी जी के निधन से दुखी हूं। वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाया।’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक काम किया और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में मनोहर जोशी को उनके परिश्रम के लिए भी याद किया जाएगा, जिन्हें नगरपालिका से लेकर विधानमंडल और संसद तक में सेवा करने का सम्मान मिला। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘‘उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’ 

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। वह संसद के सदस्य भी चुने गए थे। इसके अलावा मनोहर जोशी 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे।

 


संबंधित समाचार