होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

World News: भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा मुफ्त करेगा थाईलैंड

World News: भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा मुफ्त करेगा थाईलैंड

 

टूरिज्म और पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड, भारत के पर्यटकों के लिए वीजा मुफ्त करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाईलैंड अगले महीने से लेकर मई 2024 तक भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा मुफ्त करेगा।

बता दें कि थाईलैंड आने वाले पर्यटकों में भारतीय पर्यटकों का स्थान चौथा है। इस वर्ष भी भारतीय पर्यटकों की संख्या कोई खासा कम नहीं हुई है। 2023 में अबतक कुल 12 लाख भारतीय थाईलैंड आ चुके हैं।

ऐसे में नव-वर्ष और पीक-सीजन के चलते यह फैसला थाईलैंड की टूरिज्म से जुड़ी अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार दे सकता है। बता दें कि कोराना के बाद से जिस सेक्टर को सबसे अधिक झटका लगा था वह टूरिज्म सेक्टर ही था।

थाईलैंड सरकार के प्रवक्ता  ने कहा कि भारत और ताईवान के पर्यटकों के लिए 30 दिनों तक वीजा फ्री होगा। इससे पूर्व में सितंबर के महीने में थाईलैंड ने चीन के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री किया था।

 


संबंधित समाचार