होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

तेजी से फैल रहा Eye Flu, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

तेजी से फैल रहा Eye Flu, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

 

Eye Flu Symptoms: बारिश का मौसम आते ही चारों ओर हरियाली छा जाती है और पेड़- पौधे हरे-भरे हो जाते है। लेकिन दूसरी तरफ हद से ज्यादा बारिश तरह-तरह की बीमारियों को लेकर आती है। इस मौसम में चारों ओर नमी होने के कारण ज्यादा बैक्टरीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में आजकल एक नई तरह की बीमारियां पनपने लगी है और वह है 'Eye Flu'। इसे कंजक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है।

यह एक संक्रामक बीमारी है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैलती है। लेकिन कई मामलों में यह बीमारी बैक्टीरिया का संक्रमण होने से भी हो सकती है। इस संक्रमण की शुरुआत एक आंख से होती है, लेकिन कुछ समय बाद दूसरी आंख भी चपेट में आ जाती है। चलिए जानते हैं इस बीमरी के लक्षण और बचाव के उपाय।

क्या है आई फ्लू के लक्षण

कंजक्टिवाइटिस आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना,आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहते हैं। बरसात के मौसम में यह तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी में इंफेक्शन होने वाले व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है। इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाती है। जिस कारण आंखों से साफ नहीं दिखता।

आई फ्लू से बचने के उपाय

- आई फ्लू से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह से एंटिबाइटिकल मरहम और ल्यूब्रिकेटिंग आई ड्रॉप लें।
- आंख आने पर समय-समय पर अपने हाथ को साबुन से धोते रहें।
- आई फ्लू होने पर अपनी आंखों को बीच-बीच में धोते रहना चाहिए.
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- आंखों पर बर्फ से सिंकाई करें, ताकि जलन और दर्द से राहत मिले। 
- आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें।
- संक्रमित की चीजें- चश्मा, तौलिया या तकिया के इस्तेमाल से बचें।
- आंखों को बार-बार न छुएं।
- अपने आसपास सफाई रखें।
- अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं।
- पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट करने से बचें।
- टीवी-मोबाइल से दूरी बनाएं।

कितने दिन में ठीक होगा Eye Flu

आई फ्लू ठीक होने में  5 से 10 दिन का समय लग सकता है।

Eye Flu होने पर बरतें ये सावधानियां

अगर आपको आंखो का इंफेक्शन हो जाए तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर की सलाह पर ही नियमित दवा लें। अपनी उपयोग की गई चीजें, जैसे- तौलिया और रूमाल किसी के साथ शेयर न करें। आंखों के इंफेक्शन होने पर चश्मे का प्रयोग करें, भूलकर भी लेंस न लगाएं। इंफेक्शन होने के बाद घर पर ही रहें, अगर आप बाहर जाएंगे तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा।


संबंधित समाचार