होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लखनऊ से मदुरै जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में लगी आग, हादसे में10 लोगों की मौत, 20 घायल

लखनऊ से मदुरै जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में लगी आग, हादसे में10 लोगों की मौत, 20 घायल

 

Madurai Train Fire: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही एक ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें करीब 10 लोगों के मौत हो गई है, वहीं 20 यात्री घायल है। घायल यात्रियों को एक निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान भी किया है।  

यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी। इस दौरान टूरिस्ट कोच में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी।

रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के जिस कोच में आग लगी है वह एक निजी कोच था। इस कोच को शुक्रवार के दिन नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। यात्री इस कोच में अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे थे। गैस सिलेंडर की वजह से ही कोच में आग लगी, निजी कोच के अलावा किसी अन्य डिब्बे में कोई नुकसान नहीं हुआ। 

खबरों के मुताबिक यह प्राइवेट कोच यूपी के सीतापुर से बुक किया गया था। कुल 62 लोगों के लिए कोच बुक किया गया था, जो चार धाम यात्रा पर थे। मदुरै आकर सभी रामेश्वरम दर्शन को जाना चाहते थे।


संबंधित समाचार