होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मिली वित्त मंत्री सीतारमण, द्रौपदी मुर्मू ने खिलाई दही-चीनी

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मिली वित्त मंत्री सीतारमण, द्रौपदी मुर्मू ने खिलाई दही-चीनी

 

वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान निर्मला सीतारमण के साथ वित्त राज्यमंत्री भगवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि वित्त मंत्री के बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करने की परंपरा है। वहीं, मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री का मुंह मीठा करवाया और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बजट को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट लिए संसद पहुंचीं। वह पिछले तीन वर्षों की तरह अंतरिम बजट 2024-25 को कागज रहित प्रारूप में पेश करेंगी। 

नीले रंग की साड़ी में नजर आईं वित्त मंत्री 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाने से पहले उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय के बाहर तस्वीर खिंचवाई। इस मौके पर वह नीले रंग की साड़ी पहने नजर आईं। बजट को डिजिटल प्रारूप में पेश करने के लिए उनके हाथ में ब्रीफकेस की जगह टैबलेट था। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय सुनहरे रंग के राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल कवर के अंदर रखा गया था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचीं।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसदीय चुनाव से पहले लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। मोरारजी देसाई ने दो अंतरिम बजट पेश (एक 1962 में और दूसरा 1967 में) किए थे। देसाई को लगातार छह बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कुल 10 केंद्रीय बजट पेश किए थे। 

 


संबंधित समाचार