होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोलकाता रेप-मर्डर केस पर खुलकर बोले फिल्म स्टार्स, प्रीति जिंटा बोलीं-पीड़िता का चेहरा लीक किया जाता

कोलकाता रेप-मर्डर केस पर खुलकर बोले फिल्म स्टार्स, प्रीति जिंटा बोलीं-पीड़िता का चेहरा लीक किया जाता

 

Celebs Reacted On Kolkata Trainee Doctor Rape And Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और मर्डर की घटना पर वॉलीवुड सितारों का गुस्सा फूटा है। इस घटना पर प्रीति जिंटा से लेकर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर संग हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश सहम गया है। इस घटना ने देश की जनता को हिलाकर रख दिया है। जूनियर डॉक्टर संग हुए इस अपराध ने साल 2012 में हुए निर्भया रेप और मर्डर केस की याद दिला है। ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए अब जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी उतर रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा और आलिया भट्ट समेत फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जहां कुछ सेलेब्स देश में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जाहिर कर रहे हैं तो कुछ सितारों को 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया रेप केस की याद आ गई है।

करीना कपूर ने बीते दिन सोशल मीडिया पर इस केस की तुलना 12 साल पहले हुए निर्भया मामले से की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, 12 साल बाद भी, वही कहानी है और वही प्रोटेस्ट है। लेकिन हम अब भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।


प्रीति जिंटा ने भावुक होकर लिखा हैं, हम इस दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं। चुनाव में महिलाओं और पुरुष को मिलाकर 66 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया, जिस पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल महिला वोटर्स पुरुषों से ज्यादा होंगी। अब वक्त आ चुका है कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ये देखना बेहद हार्टब्रेकिंग और दर्दनाक है कि रेप करने वाले आरोपी का चेहरा गिरफ्तारी के समय ढका रहता है, जबकि पीड़ित का चेहरा और नाम मीडिया में हर तरफ लीक किया जाता है। न्याय की रफ्तार कभी तेज नहीं होती, सजा कभी नहीं दी जाती, लोगों को कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।


इसके आगे प्रीटि जिंटा ने लिखा है, कई महिलाएं अपनी गरिमा और जिंदगी खो देती हैं, लोगों को इससे तब तक फर्क नहीं पड़ेगा, जब तक ये आपके साथ न हो। ये वक्त है कि सभी महिलाएं एक साथ खड़ी हों और महिला सुरक्षा को एक पॉलिटिकल इशू बनाएं। इस समय सेक्शुअल वायलेंस के केस को बुरी तरह हैंडल करने वाले इंचार्ज का ट्रांसफर न हो, बल्कि उनकी नौकरियां छीनी जाएं। एक महिला के रूप में मैं निर्भया और मौमिता और हर उस लड़की से माफी मांगना चाहती हूं, जिनके साथ गलत हुआ। मैं माफी चाहती हूं कि पास्ट में मैं आपके लिए पूरी ताकत से नहीं लड़ सकी। लेकिन अब बहुत हुआ। कोई भी सुरक्षित नहीं है, जब तक सबसुरक्षित नहीं हैं।


ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, हमें एक ऐसी सोसाइटी बनाने की जरुरत है, जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करे। लेकिन इसमें दशक लगेंगे। उम्मीद है कि इससे हमारे बेटे और बेटियां संवेदनशील और सशक्त बनाने से होगा। अगली जनरेशन बेहतर होगी। हम वहां मिलेंगे। फिलहाल न्याय यही होगा कि ऐसे अत्याचारों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसका इकलौता तरीका है आरोपियों को कड़ी सजा देना कि उस तरह के अपराधी डर जाएं। हमें यही चाहिए। मैं पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा रहकर उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग करता हूं और जिन डॉक्टर्स पर हमला हुआ उनके साथ भी खड़ा हूं।


डायरेक्टर जोया अख्तर देखिए क्या लिखती है।


डायरेक्टर जोया अख्तर लिखती है कि मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब महिलाएं सुरक्षित और आजाद हो सकती हों।


एक्ट्रेस सारा अली खान ने लिखा है, महिलाओं को न्याय दें।


विजय वर्मा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, कम से कम रक्षकों की रक्षा करें।


आलिया बोलीं- ‘महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं’


आयुष्मान ने पढ़ी कविता- ‘काश मैं भी लड़का होती’


परिणीति ने की फांसी देने की मांग


ऋचा चड्ढा बोलीं- सही तरह से जांच हो


इन सेलेब्स के अलावा ऋचा चड्ढा ने भी ममता बनर्जी से सही जांच करने की मांग की है। सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा और मलाइका अरोड़ा ने भी पोस्ट और स्टोरी के जरिए रिएक्ट किया है।

प्रोटेस्ट करने सड़कों पर उतरे बंगाली सेलेब्स

बॉलीवुड के अलावा मिमी चक्रवर्ती, रिद्धि सेन, अरिंदम सिल और मधुमिता सरकार समेत कई बंगाली सेलेब्स भी जस्टिस की मांग कर रहे हैं। कई सेलेब्स तो सड़कों पर उतरे और प्रोटेस्ट करने पहुंचे।
 

यह भी पढ़ें- इंटिमेट सीन्स के लिए पहनाए जाते है खास कपड़े, इमोशन पर कंट्रोल करने के लिए कराए जाते है वर्कशॉप


संबंधित समाचार