होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में प्रचंड गर्मी, 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान, 5 दिन लू चलने का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में प्रचंड गर्मी, 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान, 5 दिन लू चलने का येलो अलर्ट जारी

 

Himachal Heat Wave: मई का महीना खत्म होने को है ऐसे में पूरे देश में प्रंचड गर्मी का प्रकोप जारी है। मैदानी क्षेत्रों का बुरा हाल है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। 

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, बीते दिन प्रदेश में नेरी में सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग द्वारा आने वाले पांच दिनों के लिए राज्य के 10 जिलों के कई भागों में हीटवेव जारी रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।  मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.2, ऊना 42.4, बिलासपुर 40.8 व हमीरपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Shimla IMD

इन जिलों में हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 से 26 मई तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के कई भागों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने के लिए हल्के, हल्के रंग वाले, ढीले, सूती कपड़े पहनने सहित अपने सिर को ढकने, कपड़ा, टोपी या छाते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 


संबंधित समाचार