होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राम पर सब की आस्था, कांग्रेस विकास के मुद्दे पर लड़ेगी चुनाव : रोहित ठकुर

राम पर सब की आस्था, कांग्रेस विकास के मुद्दे पर लड़ेगी चुनाव : रोहित ठकुर

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों को लेकर कैबिनेट की ओर से बनाई गई सब कमेटी की आज बैठक हुई। बैठक में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि SMC शिक्षक हो या कंप्यूटर टीचर सभी शिक्षकों से जुड़े मसलों पर कमेटी ने चर्चा की।

रोहित ठाकुर ने कहा कि SMC शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ऐसे में स्थाई नीति बनाने को लेकर इस मसले को कैबिनेट में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी ने सभी पहलूओं को देखते हुए इन अध्यापकों से जुड़े मसलों को लेकर चार विकल्प सुझाए हैं. जिस पर आखिरी फैसला कैबिनेट की ओर से किया जाएगा।

वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राम भगवान पर उनकी भी आस्था है। लेकिन कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ने पर विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा मध्यवर्ती चुनाव में भी जीत के दावे तो करती थी। लेकिन साल 2021-22 और 23 में भाजपा को लगातार हार का मुंह देखना पड़ा। रोहित ठाकुर ने कहा कि वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की ही विजय होगी।

 


संबंधित समाचार