होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bihar में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं के ठिकानों पर ED और CBI की छापेमारी

Bihar में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं के ठिकानों पर ED और CBI की छापेमारी

 

बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गठबंधन के फ्लोर टेस्ट से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई (CBI) ने कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है। यह छापेमारी आरजेडी (RJD) के एमएलसी सुनील सिंह समेत अन्य नेताओं के घर पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार, नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने पटना में RJD एमएलसी सुनील सिंह के यहां छापा मारा है। इसके अलावा अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में झारखंड के रांची में छापेमारी हुई है। झारखंड में प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की खबरें सामने आ रही हैं।

बता दें कि सुनील सिंह का घर पटना के शास्त्री नगर इलाके में है। उनके घर पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है। सुनील सिंह आरजेडी में कोषाध्यक्ष और सहकारी समिति से जुड़े हुए भी हैं। सुनील सिंह राबड़ी देवी (Rabri Devi) को अपनी बहन मानते हैं। वहीं, आज ही के दिन विहार विधानसभा में नीतीश सरकार का बहुमत परीक्षण किया जाएगा।

बीजेपी पर सुनील सिंह ने साधा निशाना
सुनील सिंह ने छापेमारी के बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सारी कार्रवाई बीजेपी के इशारे पर हो रही है। वहीं आरजेडी नेता मनोज झा ने इस पर कहा कि इसे एजेंसियों की छापेमारी ना कहिए इसे तो बीजेपी के संगठनों की छापेमारी कहिए। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है।   

यह भी पढ़ें- Telangana: भाजपा विधायक ने पैगंबर मोहम्मद पर की विवादित टिप्पणी, विरोध में सड़क पर लोगों का प्रदर्शन


संबंधित समाचार