होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Dussehra 2024: दशहरा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? यहां जानें पूरी जानकारी

Dussehra 2024: दशहरा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? यहां जानें पूरी जानकारी

 

Dussehra 2024: दशहरे को लेकर पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं। 12 अक्टूबर दिन शनिवार को दशहरा के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। इसलिए दशहरा को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम की पूजा की जाती है।

दशहरा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस दिन अपने इष्ट देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, पूजा में अपराजिता के फूल या शमी की पत्तियां जरूर अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि रावन दहन देखने से व्यक्ति के अंदर से नकारात्मक विचारें खत्म हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन रावण दन के बाद उसकी बची हुई राख या लकड़ी घर में अवश्य लेकर आएं। मान्यता है कि रावण दहन की राख में श्री राम जी की ऊर्जा होती है।

दशहरे के दिन रावण दहन से पहले घर में रखे हुए औजार या हथियार की पूजा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि इस दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करना शुभ माना गया है। श्री राम जी ने भी रावण को मारने से पहले शस्त्र की पूजा की थी। इस दिन घर में रखी हुई विद्या से जुड़ी वस्तुओं जैसे कॉपी-किताब और कलम की पूजा भी करनी चाहिए।
 

यह भी पढ़ें- IND vs BAN 3rd T20 Pitch Report: कैसी होगी हैदराबाद की पिच? जानिए यहां किसे मिलेगी सबसे ज्यादा मदद


संबंधित समाचार