होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में चुनाव की घोषणा होते ही इस्तीफे की लगी झड़ी, 3 MLA ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हरियाणा में चुनाव की घोषणा होते ही इस्तीफे की लगी झड़ी, 3 MLA ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 

Haryana Assembly Election: 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव का एलान 16 अगस्त को  किया गया। यहां सभी 90 सीटों पर एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। इस बार एक ही चरण में वोटिंग होगी। एक अक्टूब को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी। चुनाव की घोषणा के बाद विधायकों ने इस्तीफे की झड़ी लगा दी है।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधायकों ने चुनाव की घोषणा होते ही  इस्तीफे की झड़ी लग दी है। तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। जजपा विधायक रामकरण काला, देवेंद्र सिंह बबली और ईश्वर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

ईश्वर सिंह कहा 

ईश्वर सिंह ने अपने इस्तीफे में कहा कि मैं निजी कारणों से जजपा के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हूं। जिस कारण से मैं जजपा के सभी पदों और दायित्वों से त्याग पत्र दे रहा हूं। मेरा आपसे निवेदन है कि जननायक जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य पार्टी दायित्वों को लेकर मेरा त्याग पत्र स्वीकार करें।

त्याग पत्र में क्या बोले देवेंद्र बबली

टोहना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मैं जननायक जनता पार्टी के सभी पदों और दायित्वों की जिम्मेदारी से इस्तीफा देता हूं। मेरा इस्तीफा मंजूर करें।

बता दें हरियाणा में सभी 90 सीटों पर एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। इस बार एक ही चरण में वोटिंग होगी। एक अक्टूब को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।
 

यह भी पढ़ें- हरियणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कौन पार्टी कितनी तैयार, दुष्यंत के सहारे JJP फील्ड में


संबंधित समाचार