होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Director Sanoj Mishra: पीड़ित लड़की ने केस लिया वापिस, सनोज मिश्रा दुष्कर्म केस में नया मोड़

Director Sanoj Mishra: पीड़ित लड़की ने केस लिया वापिस, सनोज मिश्रा दुष्कर्म केस में नया मोड़

 

Director Sanoj Mishra: मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक पर रेप का आरोप लगा था। जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। सनोज मिश्रा पर पीड़िता को एक्ट्रेस बनाने और शादी करने का लालच देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर लड़की ने ये तमाम आरोप निर्देशक पर लगाए थे। पर वहीं अब इस केस में नया मोड़ आया है। सनोज मिश्रा पर आरोप लगाने वाली लड़की ने केस वापिस ले लिया है। 

31 मार्च को दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था सनोज मिश्रा 

बता दें की सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निर्देशक की गिरफ्तारी के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। महिला का कहना है कि वे निर्देशक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही यह भी कहा कि कुछ लोगों के उकसावे पर उसने शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि उसे वायरल गर्ल मोनालिसा से जलन महसूस हो रही थी।

पीड़िता ने कहा 

 'मैं सनोज मिश्रा के साथ पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थी और हमारे बीच सब कुछ मेरी सहमति से हुआ। मैंने कभी नहीं कहा कि उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब दो लोग साथ रहते हैं, तो झगड़े होना तय है। और हाल ही में, जब मिश्रा अपनी अगली फिल्म की रेकी के लिए मणिपुर में थे, तो कुछ लोगों ने मुझे उनके और मोनालिसा के साथ उनकी बॉन्डिंग के खिलाफ भड़काया और उन्होंने मुझे एफआईआर दर्ज करने के लिए के लिए उकसाया। अब तुम समझ लो कि सनोज जी की किस्मत खराब है या मेरी'।


संबंधित समाचार