होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सलमान के पिता को मिली Lawrence Bishnoi के नाम पर धमकी? जानें स्कूटी से आई महिला क्या बोली

सलमान के पिता को मिली Lawrence Bishnoi के नाम पर धमकी? जानें स्कूटी से आई महिला क्या बोली

 

Salman Khan Father: पुलिस द्वारा अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार को कड़ी सुरक्षा देने के बीच उन्हें फिर धमकी मिली है। बुधवार को सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तब एक अज्ञात बुर्काधारी महिला उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के पिता सलीम खान बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बैंडस्टैंड एरिया में गए थे। उसी दौरान एक स्कूटी सवार शख्स के साथ बुर्काधारी महिला सलीम खान के पास से गुजरते हुए उन्हें "लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या! सही से रहो" कहते हुए धमकी देकर चली गई। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी को लेकर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है और उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस का कहना है कि 'किसी ने अभिनेता के पिता के साथ प्रैंक किया है'। फिलहाल दोनों अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। बताते चलें, ये वाकया तब हुआ जब सलीम खान मॉर्निंग वॉक कर घर की ओर लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आरोपी की गिरफ्तारी की भी खबर है, हालांकि पुलिस द्वारा अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Israel पर हुआ साइबर अटैक, आधी रात एकदम से बजने लगे मोबाइल


संबंधित समाचार