होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

DHANTERAS 2023: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, नहीं तो साल भर झेलनी पड़ेगी कंगाली !

DHANTERAS 2023: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, नहीं तो साल भर झेलनी पड़ेगी कंगाली !

 

Dhanteras 2023: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस दिन नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं में कहा गया है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई सालों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। इस दिन भगवान धन्‍वंतरि के साथ माता लक्ष्‍मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है।

साथ ही लोग बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू वगैरह आदि भी खरीदते हैं। लेकिन ऐसी कई वस्तुएं होती है जिन्हें नहीं खरीदना चाहिए जो अशुभता का प्रतीक है ऐसे में आपको धनतेरस वाले दिन खरीददारी करते समय कुछ चीज़े नहीं खरीदनी चाहिए। चलिए जानते हैं...

भूलकर भी ना खरीदें ये वस्तुएं

1. धनतेरस वाले दिन को भी उपहार नहीं देना चाहिए। खासकर अगर वह उपहार जेवरात या पैसों का है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है. कहते हैं कि अगर धनतेरस पर घर में लक्ष्मी आनी चाहिए, जानी नहीं चाहिए।
2. धनतेरस वाले दिन किसी भी तरह का कर्ज लेना या देना अशुभ माना जाता है। उधार लेने का अर्थ होता है कि आप इस दिन अपने सिर पर कर्ज ले रहे हैं। वहीं उधार देने का मतलब होता है कि आप अपने घर की लक्ष्‍मी को किसी ओर को दे रहे हैं। 
3. धनतेरस वाले दिन किसी भी तरह की नुकीली चीजें जैसे कि कैंची, चाकू या सुई को खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। ये सब चीजें गृह क्लेश की वजह बनती हैं, जिससे परिवार में अशांति आती है। साथ ही घर से मां लक्ष्मी भी नाराज होकर रुखसत हो जाती हैं। 
4. धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है लेकिन गलती से भी कांच के बर्तन या डिनर सेट नहीं खरीदने चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कांच का संबन्‍ध राहु से माना गया है। लिहाजा इस शुभ मौके पर राहु से जुड़ी चीजों को घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से घर में तनाव के हालात पैदा हो जाते हैं और परिवार के लोग गरीबी का सामना करते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक धनतेरस पर कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा न करने पर उसका दुष्प्रभाव पूरे सालभर भुगतना पड़ सकते हैं इसलिए कांच, चाकू जैसी भूलकर भी ना खरीदें।

यह सूचना केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना जरुरी है कि जनता टीवी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।


संबंधित समाचार