Dhami Cabinet : धामी मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत, 3 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

Dhami Cabinet : धामी मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत, 3 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

 

Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे है। बता दें की धामी सरकार अपने तीसरे साल पूरे होने का जश्न तैयारी कर रही है। और इसी बीच नवरात्री में मंत्रिमंडल में फेरबदल होने के भी आसार है। कैबिनेट में तीन मंत्रियों की छुट्टी होने की भी खबर है। और मंत्रिमंडल 5 खाली पद भरे जाने के भी आसार है। ऐसे में नए मंत्रिमंडल के लिए तैयार हुए ड्राफ्ट में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है। बताया जा रहा है की धामी सरकार इसमें केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने का इंतजार कर रही है। 

भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष का भी कर सकता है ऐलान 

मंत्रिमंडल में बदलाव से पहले प्रदेश में भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नामों की चर्चा है। इनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने चर्चाएं भी चल रही हैं। ऐसे में अगर भाजपा द्वारा जातीय समीकरण के अनुसार अगर  ब्राह्मण चेहरे के बजाय दलित चेहरे का प्रयोग करेगी तो पूर्व कैबिनेट मंत्री खजानदास के नाम को गंभीरता से देखा जा रहा है।इनके साथ ही विनोद चमोली ,आशा नौटियाल,दीप्ति रावत भारद्वाज की भी नामों की चर्चा है। 

मंत्रिमंडल में किसको मिल सकती है जगह - 

ड्राफ्ट के अनुसार पंजाबी चेहरों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही जातीय आधार पर भी चयन की चर्चा की जा रही है। बता दें की 23 मार्च को सरकार के तीन साल पूरे हो जाएंगे। इसके बाद सीएम धामी केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। तब तक केंद्रीय नेताओं के आरएसएस की प्रतिनिधि सभा से लौट आने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है की नवरात्री तक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। 


संबंधित समाचार