होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Dev Diwali 2023: वाराणसी के नमो घाट पर आज 12 लाख दीप किए जायेंगे प्रज्वलित, CM योगी जलाएंगे पहला दीप

Dev Diwali 2023: वाराणसी के नमो घाट पर आज 12 लाख दीप किए जायेंगे प्रज्वलित, CM योगी जलाएंगे पहला दीप

 

आज देव दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सुरसरि तट पर 12 लाख दीप प्रज्वलित किए जायेंगे। इस दौरान गंगा किनारे एक अलग ही अध्यात्म पूर्ण महौल उत्पन्न होगा और गंगा घाट पूर्णरूप से दीपों की रोशनी से रोशन हो उठेगा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे विधिविधान से काशी की प्रसिद्ध देव दिवाली का उद्घाटन करेंगे।

बता दे इस दौरान 70 से अधिक देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नमो घाट पर पहला दीप प्रज्वलित करेंगे। इसके बाद समस्त दीपों का प्रज्वल किया जायेगा। शाम 6.15 मुख्यमंत्री क्रूज शिप की सहायता से दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे और यहां वह गगा आरती के भाग लेंगे।

साथ ही उत्तरवाहिनी गंगा के घाटों पर कुल 12 लाख दीप प्रज्वलित किए जायेंगे। वहीं जनभागीदारी से कुल 21 लाख आज प्रज्वलित किए जायेंगे।

जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को देव दिवाली के मौके पर वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह नमों घाट के निर्माण के फेज-2 में की भी जायेजा लेंगे और शाम को क्रूज पर सवार होकर देव दिवाली के साक्षी बनेंगे।
 


संबंधित समाचार