होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi Water Crisis: भूख हड़ताल पर बैठीं मंत्री Atishi की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में भर्ती

Delhi Water Crisis: भूख हड़ताल पर बैठीं मंत्री Atishi की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में भर्ती

 

दिल्ली के लिए जल छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं राज्य की जल मंत्री आतिशी को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने  ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मंत्री को लोक नायक (एलएनजेपी) अस्पताल के आपातकालीन आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया है।

पार्टी ने कहा, ‘‘जल संसाधन मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी। उनका शर्करा स्तर गिरकर आधी रात को 43 और देर रात तीन बजे 36 रह गया जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।’’

 

सने कहा, ‘‘पिछले पांच दिन से उन्होंने कुछ नहीं खाया है और वह दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े जाने की हरियाणा सरकार से मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। उन्हें एलएनजेपी के आपातकालीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।’’ बता दें कि आतिशी ने 21 जून ने अनशन शुरू किया गया था।

 


संबंधित समाचार