होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi New CM: कौन हैं Atishi Marlena? जो Arvind Kejriwal के इस्तीफे के बाद बनी हैं Delhi की CM

Delhi New CM: कौन हैं Atishi Marlena? जो Arvind Kejriwal के इस्तीफे के बाद बनी हैं Delhi की CM

 

Delhi New CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो चुकी है। आम आदमी पार्टी सरकार में अहम पदों की कमान संभालने वाली आतिशी को दिल्ली की कमान सौंपी है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई विधायक दल की मीटिंग में आतिशी को मुख्यमंत्री पद दिया गया। इसके साथ ही आतिशी बतौर सीएम दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके पहले पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आतिशी आप सरकार

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में से एक मानी जाती हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आतिशी फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके माता-पिता, विजय सिंह और त्रिप्ता वाही, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा स्प्रिंगडेल्स स्कूल, दिल्ली से पूरी की और फिर सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से चेवेनिंग स्कॉलरशिप पर प्राचीन और आधुनिक इतिहास में मास्टर्स किया।

 

यह भी पढ़ें- Oshin Sharma पर काम में लापरवाही को लेकर गिरी गाज, बिना पोस्टिंग के हुआ तबादला


संबंधित समाचार