होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को SC से बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को SC से बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

 

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, उन्हें CBI केस में जमानत दी गई है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के मामले में सीएम केजरीवाल को 12 जुलाई को अंतरिम जमानत दे दी, इसके बाद केजरीवाल को सीबीआई ने जेल से गिरफ्तार कर लिया और वह अभी तक जेल में बंद रहे।

हरियाणा में प्रचार कर पाएंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- वकील संजीव नासियार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर वकील संजीव नासियार ने कहा, "CBI  मामले में जमानत मंजूर हो गई है। यह राहत का बड़ा दिन है। सीएम पिछले 5 महीने से जेल में बंद थे, जहां तक ​​गिरफ्तारी का सवाल है, दोनों जजों के अलग-अलग विचार हैं। आदेश आने के बाद ही मैं इस पर टिप्पणी कर पाऊंगा। कुछ सामान्य शर्तें हैं। CBI से जुड़े मामलों पर वह कोई सामान्य टिप्पणी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि मामला विचाराधीन है। उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, अदालत में उपस्थित रहना होगा। वह प्रचार कर पाएंगे। हम जल्द ही उन्हें दिल्ली और फिर हरियाणा में देखेंगे"।

 

इन शर्तों पर मिली जमानत

बता दें कि सीएम को दोनों जजों की सर्वसम्मिति से जमानत दी गई है, लेकिन वह किसी सरकारी फाइल पर फिलहाल साइन नहीं कर पाएंगे वहीं उन्हें 10-10 लाख मुचलके पर जमानत दी है। 

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: कांग्रेस ने जारी की चुनाव के लिए आखिरी सूची, जानिए किसे दिया मौका


संबंधित समाचार