होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में दिवाली से पहले ही जमकर प्रदूषण देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से 12 इलाके रेड जोन में पहुंच गए हैं। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे से कम रह सकती है। ऐसे में राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के और भी चांस हैं। जिस वजह से लोगों को आने वाले दिनों में कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

हरियाणा के आठ जिलों की हवा हुई जहरीली 

प्रदूषण के मामले में हरियाणा भी दिल्ली से कम नहीं है। यहां 8 जिलों में प्रदूषण का स्तक खराब स्थिति में पहुंच गया है। जिनका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश में सोनीपत जिले का AQI सबसे ज्यादा 249 दर्ज किया गया है। इसके अलावा भिवानी में AQI 233 दर्ज किया गया है। वहीं हिसार, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र, पानीपत औप रोहतक जिले में भी हवा की क्वालिटी काफी खराब स्थिति में है। 

हरियाणा में 21 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा में 21 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। आईएमडी चंडीगढ़ की ताजा रिपोर्ट की मानें, तो प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश नहीं होगी। जिसके चलते सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा हुआ है। हालांकि, इस बीच तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 


संबंधित समाचार