होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi Haryana Weather Update: जानें दिल्ली-हरियाणा में कब होगी बारिश, जानिए आज के मौसम का हाल

Delhi Haryana Weather Update: जानें दिल्ली-हरियाणा में कब होगी बारिश, जानिए आज के मौसम का हाल

 

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है जिससे लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें, तो राजधानी में 25 सितंबर से मौसम बदलने की उम्मीद है। जिसके चलते कई दिनों तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल। 

दरअसल, दिल्ली में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को फिर से सताने लगी है। मौसम विभाग ने 24 सितंबर तक दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा हुआ है। दिल्ली का आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, आज कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। लेकिन, बारिश नहीं होगी। वहीं दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

25 से 27 सितंबर तक दिल्ली में होगी बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि  25 सितंबर से दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। जिसके चलते एक बार भी दिल्ली में बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें, तो राजधानी में 25 से 27 सितंबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। 

हरियाणा में 25 सितंबर के बाद फिर बरसेंगे बादल 

इसके अलावा हरियाणा की बात करें तो यहां 25 सितंबर के बाद मानसून फिर से एक्टिव हो जाएगा। जिसके चलते कई जिलों में बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें, तो आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की-बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 

 

यह भी पढ़ें- 22 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं


संबंधित समाचार