होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में आज देखने को मिलेगी धुंध, जानें हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में आज देखने को मिलेगी धुंध, जानें हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह पांच बजे से धुंध देखने को मिल रही है। आज मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज बारिश होने की उम्मीद भी जताई जा रहा रही है। वहीं हरियाणा की बात करें तो प्रदेश में शाम को धुंध देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में सोमवार सुबह पांच बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक धुंध छाई रहेगी। इसके बाद आसमान साफ होना शुरू हो जाएगा। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते राजधानी में हल्की सर्दी शुरू हो जाएगी। 

वहीं गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

हरियाणा में आज का मौसम 

हरियाणा की बात करें तो सोमवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों के सुबह और शाम धुंध देखने को मिलेगी। हरियाणा के अधिकतर जिलों का आज अधिकतम का तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम का तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में 2 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।  मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- मोहित पांडेय के परिवार से मिले CM Yogi, दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का दिया आश्वासन


संबंधित समाचार