होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi- Haryana Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड की दस्तक, जानें हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम

Delhi- Haryana Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड की दस्तक, जानें हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम

 

Delhi- Haryana Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। ऐसे में अब मौसम ठंडा होना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा हरियाणा में भी तापमान गिरने लगा है और सुबह शाम को ठंड का अहसास भी होने लगा है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। ठंडी हवाओं की वजह से कई राज्यों का मौसम बदल रहा है। अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के न्यूनतम तापमान में आने वाले समय में और ज्यादा गिरावट हो सकती है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में आज सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेश में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान हिसार में 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

यह भी पढ़ें- कामाख्या मंदिर पहुंचे Nayab Saini, मोहनलाल बड़ौली भी आए नजर


संबंधित समाचार