होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, हरियाणा में इन 2 दिन पड़ेगी बारिश

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, हरियाणा में इन 2 दिन पड़ेगी बारिश

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में मौसम एकदम से बिलकुल बदल गया है। इन दिनों लोगों को सुबह और शाम को थोड़ी ठंड महसूस होने लगी है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत तक राजधानी दिल्ली में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि, पहाड़ों से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।  

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड की शुरुआत होने की संभावना बनी हुई है। इस साल जैसे बारिश काफी हुई है, वैसे ही ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। आज के वेदर अपडेट की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।

बारिश होने की संभावना नहीं है। दिन में धूप खिलेगी और सुबह-शाम मौसम ठंडा रहेगा। दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान  35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 अक्टूबर तक मौसम शुल्क रहेगा। हालांकि, 22 और 23 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम में तेजी से बदलाव होगा। प्रदेश के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- 18 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं


संबंधित समाचार