होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में ठंड की एंट्री, जानें हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में ठंड की एंट्री, जानें हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। बीते दो दिनों से सुबह शाम के समय ठंड बढ़ चुकी है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, दिवाली तक न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को अब ठंड का अहसास भी होने लगा है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह के समय हल्का धुंधलापन भी देखा गया। इसके बाद दिनभर मौसम साफ बना रहा।

वहीं, पहाड़ों पर इस सीजन की बर्फबारी भी शुरू हो गई है। जिसका असर राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट भी दर्ज की जा रही है।

दिल्ली की हवा हुई खराब

दिल्ली की हवा की बात करें, तो दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। आज मंगलवार को सुबह के समय जहांगीरपुर में एक्यूआई 205 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया।

दिल्ली प्रदूषण विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को वायु प्रदूषण का स्तर 234 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है। बता दें कि अधिक AQI होने की वजह सभी के लिए खतरा है। सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्या संभव है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


संबंधित समाचार