होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में आज दिखेगी धुंध, हरियाणा में 29 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में आज दिखेगी धुंध, हरियाणा में 29 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

 

Delhi-Haryana Weather:  दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी अक्टूबर में अप्रैल जैसी गर्मी सताने लगती है तो कभी ऐसा लगता है कि मानों हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत है। वरना, आप बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसे रहने वाला है और राजधानी में प्रदूषण की स्थिति क्या है। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध की चादर देखने को मिल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजधानी में 25 से 29 अक्टूबर तक सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।

हालांकि, दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। जिसके चलते शुक्रवार से अगले तीन दिनों का दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है। 

हरियाणा में आज कैसा रहेगा तापमान 

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस बीच तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में गुरुवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


संबंधित समाचार