होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देर रात सिरसा-फतेहाबाद में टूटे बांध, 2 जिले डूबे, धारा 144 लागू...पढे़ं पूरी अपडेट

देर रात सिरसा-फतेहाबाद में टूटे बांध, 2 जिले डूबे, धारा 144 लागू...पढे़ं पूरी अपडेट

 

Haryana:हरियाणा में बाढ़ की परिस्थिति सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रदेश में कुल 13 जिले पानी से लबालब हैं। बाढ़ के प्रभाव से प्रदेश में 13 जान जा चुकी हैं। इसके साथ ही हजारों एकड़ में लगी फसलें भी तबाह हो गई हैं। हालांकि उत्तर हरियाणा के जिलों में पानी कम होने लगा है। वहीं सिरसा व फतेहाबाद में हालात लगातार बिगड़ रहे है।

दरअसल, बीती रात सिरसा में घग्गर नदी का बांध रात 10 बजे मुसाहिबवाला और नेजाडेला खुर्द के पास टूट गया। इसके अलावा फतेहबाद में चांदपुरा के पास घग्घर नदी टूट गई है। रतिया क्षेत्र में कई जगह पानी ओवरफ्लो है, रंगोई नाला भी 2 जगह टूटा है। इसके बाद प्रशासन ने फतेहाबाद के 3 गांवों में धारा 144 लागू की है।

इन जिलों में बारिश होगी
वहीं बाढ़ से मची तबाही के बीच कई जिलों बरसात लगातार जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि रेवाड़ी, बावल व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। इससे पहले महम, रोहतक, चरखी दादरी, मातनहेल, लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल में भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट रहा।

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
पानी से हुई तबाही झेल रहे यमुनानगर में सुबह 5 mm बारिश हुई। परिणामस्वरूप यमुना के कैचमेंट एरिया में बारिश से हथिनी कुंड बैराज में पानी बढ़ रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है। सुबह रोहतक में 1 mm, महेंद्रगढ़ व नारनौल में 1-1 mm और नूंह के मंडोकला में 0.5mmबारिश रिकॉर्ड की गई है। कई अन्य जिलों में मौसम खराब है।

हरियाणा में हालात सामान्य नहीं
बता दें कि दिल्ली के साथ साथ यमुना नदी ने इस बार हरियाणा के कई जिलों में कहर बरपाया है। 4 जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत में पानी अब कम हो रहा है, लेकिन गांव व फसल अभी भी डूबी हुई हैं। फरीदाबाद व पलवल में भी यमुना का पानी मार करने लगा है। करनाल में 34, पानीपत में 24, सोनीपत में 22 व यमुनानगर में 20 गांव बाढ़ की चपेट में है। यमुनानगर के गांव टापू कमालपुर में भूमि कटाव अधिक होने के कारण लोग अपनी जान बचाने के लिए गांव से पलायन कर रहे हैं।

सेना और NDRF मदद पहुंचाने में लगीं
दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र में जहां मारकंडा नदी कहर बरपा रही है, वहीं कैथल, फतेहाबाद, सिरसा में घग्गर नदी एक के बाद एक गांव को चपेट में ले रही है। फिलहाल प्रदेश में बाढ़ के हालात सामान्य नहीं हैं। कई जिलों में सेना व NDRF की टीमें मैदान में राहत व बचाव के कार्य में लगी हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अंबाला, कुरुक्षेत्र व कैथल में भी बाढ़ का पानी रिहाइशी क्षेत्रों में घुसा है। 


संबंधित समाचार