होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अंकुरित प्याज का ऐसे करें सेवन, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल होगा कम

अंकुरित प्याज का ऐसे करें सेवन, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल होगा कम

 

Ankurit pyaz khane ke fayde : आजकल बदलती लाइफस्टाइल के चलते लोगों की सेहत काफी हद तक प्रभावित हुई है। आज के समय कम उम्र में ही लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। दरअसल कोलेस्ट्रॉल बॉडी में घुलता नहीं है और इसका ज्यादा लेवल होने पर यह खून की नलियों में जमने लगता है जिससे वे संकरी हो जाती हैं। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की अंकुरित प्याज के सेवन से आप खुद को बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को आसानी से कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं...

कोलेस्ट्रॉल को कम करता अंकुरित प्याज

अंकुरित प्याज में विटामिन C, विटामिन B6, पोटेशियम और फोलेट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। अंकुरित प्याज सामान्य प्याज की तुलना में काफी ज्यादा फायदेमंद होते है। इन पोषक तत्त्वों के कारण ही हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है।

इन बीमारियों में भी फायदेमंद

- अंकुरित प्याज में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है, जो नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह शरीर में हड्डियों और दांत भी मजबूत करता हैं।

- अंकुरित प्याज का सेवन करने से शरीर को भरपूर रूप से फाइबर प्राप्त होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करता है।

- अंकुरित प्याज में विटामिन C भी काफी ज्यादा होता है। नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो पाचन से संबंधित समस्या दूर हो जाती है। यह शरीर के कमजोर इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल भी दो प्रकार का होता है LDL कोलेस्ट्रॉल और HDL कोलेस्ट्रॉल। शरीर में जब LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन आप अपनी डाइट में बदलाव करके LDL कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम कर सकते हैं। 


संबंधित समाचार