होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कंगना पर कांग्रेस का हमला कायराना, जनता नहीं करेगी माफ : जयराम ठाकुर

कंगना पर कांग्रेस का हमला कायराना, जनता नहीं करेगी माफ : जयराम ठाकुर

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि काजा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत, विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी रवि ठाकुर और अन्य नेताओं के ऊपर कांग्रेस के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपार समर्थन मिल रहा है और इसी से कांग्रेस हतोत्साहित हो गई है। 

'कंगना पर कांग्रेस का हमला का कायराना' 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब कायराना हमले पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को यह याद रखना चाहिए कि प्रदेश के लोग देवभूमि की बेटी के खिलाफ इस कायराना हमले को कभी माफ नहीं करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इस हमले का जवाब मिल जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हिमाचल बीजेपी की ओर से मामले की शिकायत चुनाव आयोग को भी सौंप दी है और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। 

'कंगना पर हुए हमले का प्रदेश के लोग देंगे जवाब' 

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है। हिमाचल प्रदेश की बेटी कंगना रनौत ने मंडी और हिमाचल का नाम पूरे विश्व में बनाया है। ऐसे में कांग्रेस के नेता कंगना रनौत के खिलाफ लगातार मर्यादित प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि वह इस तरह के कृत्य कर भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह नहीं तोड़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 15 महीने का कार्यकाल नाकामी से भरा रहा है और अब इस तरह की हरकत को देवभूमि की जनता बिलकुल भी स्वीकार नहीं करने वाली है। वही, जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को 1 जून को मतदान के जरिए जनता जवाब देगी।

 


संबंधित समाचार