होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में हार के बाद एक्शन में कांग्रेस अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई समीक्षा बैठक

हरियाणा में हार के बाद एक्शन में कांग्रेस अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई समीक्षा बैठक

 

Mallikarjun Kharge Congress Meeting: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'हार की समीक्षा' बैठक बुलाई है। इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान सिंह को भी बुलाया गया है। इनके अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला और हरियाणा कांग्रेस के सभी बड़े नेता बैठक में शामिल हैं। यह बैठक सुबह 11 बजे से जारी है। 

हरियाणा में BJP को 48 तो कांग्रेस को मिलीं 37 सीटें

हरियाणा में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार वापसी की है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार बीजेपी की झोली में 48 सीटें वहीं कांग्रेस को 37 सीटें ही नसीब हुई हैं। वहीं, दो सीट INLD इंडियन नेशनल लोक दल के खाते में गई जबकि तीन सीटें निर्दलीय की झोली में आई।

बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा के चुनाव रिजल्ट को अप्रत्याशित बताया है। इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव के सामने अपने शिकायतें भी दर्ज कराई है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया है। हरियाणा में कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाईयां, टिकट बंटवारें और कांग्रेस की बड़ी नेता कुमारी सैलजा का चुनाव से कुछ दिनों पहले नाराज रहने जैसी स्थितियों के कारण कांग्रेस का सत्ता में वापसी करना मुश्किल रहा।

यह भी पढ़ें- Haryana में जीत के बाद BJP ने Rahul Gandhi के घर भेजी जलेबी, देखें बिल की फोटो


संबंधित समाचार