होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज आ सकता है कांग्रेस का गांरटी पत्र, मल्लिकार्जुन खडगे करेंगे जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज आ सकता है कांग्रेस का गांरटी पत्र, मल्लिकार्जुन खडगे करेंगे जारी

 

Congress Guarantee Patra: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस आज अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे घोषणा पत्र जारी करेंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'गारंटी पत्र' नाम दिया है। हरियाणा में कांग्रेस 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक सीट इंडिया गठबंधन के तहत सीपीआईएम के लिए छोड़ी है।

कांग्रेस के गारंटी पत्र में क्या?

कांग्रेस पार्टी अपने संकल्प पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। जैसा कि हमने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार किसानों के कर्ज माफी और युवाओं के रोजगार देने की बात करते सुना है।

इसके साथ हि कांग्रेस पार्टी महिलाओं से जुड़े ऐलान भी कर सकती है। जिसमें कर्नाटक और तेलंगाना की तर्ज पर कांग्रेस कुछ बड़े वादे कर सकती है। कांग्रेस के गारंटी पत्र की लांच पर पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 2 बजे पार्टी मुख्यालय में इसको मीडिया के सामने जारी करेंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक

हरियाणा विधानसभा चुनाव का दंगल सज गया है और कांग्रेस पार्टी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। गौरतलब है कि स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट तक का नाम शामिल किया है। कांग्रेस की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य भूमिका में रहेंगे। वहीं हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की भी चुनावी रैलियां होंगी। इसके अलावा हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी चुनावी हुंकार भरते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किसे मिला मौका


संबंधित समाचार