होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हाथरस पहुंचे CM Yogi, घायलों का जाना हाल, कहा- पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़ी है सरकार

हाथरस पहुंचे CM Yogi, घायलों का जाना हाल, कहा- पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़ी है सरकार

 

CM Yogi Hathras: सीएम योगी आदित्यनाथ आज हाथरस पहुंचे हैं जहां उन्हेंने अस्पताल में घायल लोगों का हालचाल जाना और स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने डॉक्टर्स से भी घायलों के स्वास्थ की जानकारी ली। कुछ घायलों का इलाज अभी भी जारी है। 

हाथरस जिले में भोले बाबा का सत्संग सुनने आए अनुयायियों में भगदड़ मचने से कई मासूम लोगों की जान चली गई तो वहीं घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या 121  पहुंच गई है। इस हादसे को लेकर 22 आयोजकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। FIR की रिपोर्ट में बाबा के सुरक्षाकर्मी और सेवादारों को जिम्मेदार ठहराया है।

इस सत्संग के लिए 80 हजार लोगों की उपस्थिति की प्रशासनिक अनुमति थी लेकिन मौके पर डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंच गए। इसके चलते भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था औंधे मुंह हो गई। लोग सड़क किनारे के फिसलन भरे गड्ढे में गिरने लगे। पीछे से भीड़ का दबाव, नदारद भीड़ प्रबंधन और इसके चलते हुई भगदड़ ने भयावह रूप ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि हाथरस जिले के फुलरई गांव में नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा’ का सत्संग सुनने आए थे। उनके अनुयायियों की संख्या लाखों में थी प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि सत्संग के बाद उनका चरण रज लेने और दर्शन करने के लिए लोग उनकी गांडी के पीछे-पीछे भागे, वहीं जिस ग्राउंड पर सत्संग का आयोजन किया जा रहा था वह कच्ची मिट्टी का था जो काफी फिसलनदार थी। जब भोले बाबा के अनुयायी उनके पीछे भागे तो उस मिट्टी में फसलकर नीचे गिर गए और भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ऐसे में जो लोग नीचे गिर गए तो वह गिरे ही रह गए जिससे उनकी दबने से मौत हो गई। मरने वालों में अधि‍कतर महिलाएं शामि‍ल हैं। 

केंद्र और राज्‍य सरकार ने क‍िया मुआवजे का एलान
केंद्र और राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समेत कई नेताओं ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ह्रदयविदारक घटना, स‍िपाही की हार्टअटैक से मौत 

इस हादसे के बाद मौके पर चारों ओर चीख पुकार मच गई। लोग अपने स्वजन को खोजने में परेशान थे, महिलाओं के कुछ शवों से लिपटकर उनके बच्चे व परिजन विलाप कर रहे थे। चारों ओर मानों मौत का राज था। हालात इतने हृदयविदारक बन गए थे कि ड्यूटी में पहुंचे एक सिपाही रवि कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

 


संबंधित समाचार