होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

G20 Summit में आयोजित राष्ट्रपति के डिनर में CM सुक्खू भी हुए शामिल, इस खास अंदाज में मिले PM मोदी

G20 Summit में आयोजित राष्ट्रपति के डिनर में CM सुक्खू भी हुए शामिल, इस खास अंदाज में मिले PM मोदी

 

CM Sukhu In G20 Summit :  दिल्ली में आयोजित जी-20 समिट डिनर के लिए सीएम सुक्खू को भी निमंत्रण भेजा गया था। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस शासित प्रदेश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जो इस डिनर में शामिल हुए हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई। इस मुलाकात के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों ही नेता खासे कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि  G-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बीच शनिवार की रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष डिनर का आयोजन किया था, जिसमें राष्ट्र अध्यक्षों के साथ देश की बड़ी हस्तियों भी शामिल थी। 

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस शासित राज्य के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री बने, जो राष्ट्रपति द्वारा आयोजित G 20 के इस खास डिनर में शामिल हुए। इस डिनर में पीए मोदी सीएम सुक्खू से खास अंदाज में मिलें, डिनर की जो तस्वीर सामने आई है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी, सीएम सुक्खू के कंधे पर हाथ रखकर हिमाचल का हाल- चाल पूछ रहे हैं।

उप राष्ट्रपति समेत दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना भी रहें डिनर के मेहमान

G 20 के इस खास डिनर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उप राष्ट्रपति एम.वैंकैया नायडू के साथ अन्य कैबिनेट मंत्री इस खास डिनर में शामिल होंगे. देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तबीयत खराब होने के चलते इस डिनर में शामिल नहीं हो सकेंगे।

डिनर में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, एस. जयशंकर, अर्जुन मुंडा, स्मृति इरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और प्रल्हाद पटेल शामिल हैं. इसके अलावा नियंत्रक और महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, एनएसए अजित डोभाल, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना भी निमंत्रित किए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में भारी आपदा आई है जिसकी वजह से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच वर्ल्ड बैंक और नीति आयोग ने भी हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की कार्यप्रणाली की तारीफ की। वहीं सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बीच पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया था।


संबंधित समाचार