होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM नायब सैनी ने अपने कार्यकाल में OBC समाज के लिए की ये बड़ी घोषणाएं, नौकरियों में बढ़ा आरक्षण

CM नायब सैनी ने अपने कार्यकाल में OBC समाज के लिए की ये बड़ी घोषणाएं, नौकरियों में बढ़ा आरक्षण

 

CM Nayab Saini: हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। वहीं चार अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पार्टी के हाथों में प्रदेश की बागडोर जाने वाली है। खैर ये तो रही आगामी दिनों की चर्चा, लेकिन बात अगर प्रदेश में वर्तमान सत्ता की करें तो वह भारतीय जनता पार्टी की है। 

छह महीने पहले ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्त्व की ओर से मनोहर लाल को हटाकर नायब सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। नायब सैनी ने प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभाली है। अभी सत्ता संभालते हुए उन्हें छह महीने ही बीते है। छह महीनों के अंदर ही उन्होंने प्रदेश में घोषणाओं के अंबार लगा दिए। सीएम नायब सैनी ने अपनी घोषणाओं में हर वर्ग का ध्यान रखा है। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा ओबीसी समाज के लिए की घोषणाओं की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

यहां पढ़िए OBC समाज के लिए की गई घोषणाएं

1. OBC वर्ग के लिए घोषणाएं करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले नौकरियों में पिछले वर्गों के आरक्षण के अंदर क्रीमीलेयर की वार्षिक आय 6 लाक रुपए थी। प्रदेश सरकार की नौकरियों में क्रीमीलेयर की आय बढ़ाकर 8 लाख वार्षिक आय की जाएगी।

2. सीएम ने यह भी घोषणा की की ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों में पिछले वर्गों का आरक्षण 15 प्रतिशत है। इसे केंद्र की तर्ज पर बढ़ाकर पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत किया जाएगा। इसके साथ ही नौकरियों में पिछड़ा वर्ग ए और बी के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। 

3. ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए भी सरकार ने एक अन्य घोषणा की है- हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी नियुक्ति के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही।

4. हरियाणा में ओबीसी समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 12 हजार से 20 हजार तक छात्रवृत्ति दे रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान विश्वकर्मा योजना के तहत समाज के लोगों के लिए 18 ट्रेड में प्रशिक्षण देने के लिए 13 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। 


संबंधित समाचार