होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chandrayaan 3 की मून पर सफल Landing के बाद बोले सीएम मनोहर लाल, वाह! जा आ गया...

Chandrayaan 3 की मून पर सफल Landing के बाद बोले सीएम मनोहर लाल, वाह! जा आ गया...

 

Chandrayaan 3 Landing: 23 अगस्त का दिन अंतरिक्ष क्षेत्र के इतिहास में भारत के नाम पर सुनहरे अक्षरो में दर्ज हो गया है। इसरो द्वारा महत्वाकांक्षी मून मिशन के तहत चंद्रयान तीन ने बीते शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सफल लैडिंग कर ली है। इस सॉफ्ट लैंडिंग के बाद हर ओर जश्न का माहौल था, इसरो सेंटर में लोगों के चेहरे देखने लायक थे। तो वहीं इस खुशी के मौके पर राजनीतिक हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने इसरो के वैज्ञानिकों और पीएम मोदी को बधाई दी।

 

अरे वाह! मजा आ गया- सीएम मनोहर लाल 
सीएम मनोहर लाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर  उत्साहित होकर कहा, ''अरे वाह! मजा आ गया। आज देखो चांद हमारे और नजदीक आ गया। बहुत खुशी की बात है, बहुत हर्षोल्लास हो रहा है कि आज चांद पर हमारा तिरंगा लहरा रहा है। आज हमारा चंद्रयान-3 चांद पर उतरकर भारत की उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इस महान अवसर पर बधाई देते हुए और इसरो और वैज्ञानिकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करता हूं। उनके कौशल,  साहस और बुद्धिमत्ता के कारण ही हम आकाश में ऊंची उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।''

सीएम मनोहर लाल ने पीएम मोदी को दी बधाई
सीएम ने आगे कहा, ''यह सफलता हमारी ही नहीं बल्कि पूरे मानव समुदाय की चांद पर एक छलांग है। आज पीएम मोदी विशेषरूप से बधाई के पात्र हैं। उन्होंने हर पल वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया है और प्रेरित किया है और उन्हें विश्वास दिलाया है कि इस मिशन मून में पूरा देश उनके साथ है। यह सफलता अंतरिक्ष विज्ञान में हमारे लिए नए दरवाजे खोलने जा रही है। ये मिशन हमें और भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह पीएम मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उनके सपने को साकार करने वाला है। मैं अपने वैज्ञानिकों के समर्पण, मेधा और मेहनत की फिर से सराहना करता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।''  


संबंधित समाचार