होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chandra Grahan 2024 के दौरान इन मंत्रो का करें जाप, दूर होंगे जीवन के संकट

Chandra Grahan 2024 के दौरान इन मंत्रो का करें जाप, दूर होंगे जीवन के संकट

 

Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर 2024, बुधवार को लगने वाला है। खगोल विज्ञान के अनुसार इस दिन पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में रहने वाले हैं। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है, इसे ही चंद्र ग्रहण कहते है। इस दौरान पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य किया जाना वर्जित होता है। लेकिन कई मंत्रों का जाप मन ही मन किया जा सकता है, जिनसे जीवन के आने वाले संकट दूर होते है। जानते है उन मंत्रो से जुड़े नियमों के बारे में। 

चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करने के फायदे
 
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि में चंद्र ग्रहण के दौरान चारों तरफ नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। यदि व्यक्ति इस दिन मंत्र जाप करें, तो उसके ऊपर उस नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। 

चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रो का जाप

सभी राशि के लोगों के लिए - "ॐ नमः शिवाय:"
चंद्रमा के गुण और ऊर्जा के लिए- “ॐ चंद्राय नमः”
ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए- “ॐ श्री सोमाय नमः”
धन प्राप्ति के लिए- “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:”
मन की शांति और शीतलता के लिए- “ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नमः”
चंद्र देवता से आशीर्वाद के लिए- “ॐ नमः भगवते चंद्राय

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Janta Tv इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

यह भी पढ़ें- कैसा है आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम? यहां देखें नई दरें


संबंधित समाचार