होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chamba: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, दो घायल

Chamba: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, दो घायल

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा (Chamba) जिले में हड़सर-दुनाली मार्ग पर हादसा हुआ है। जहां मणिमहेश यात्रा पर जा रहीं मां-बेटी की पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय अंविता पुत्री गोगा राम और 32 वर्षीय सोनू देवी पत्नी गोगा राम निवासी लुपयाणा तहसील हारचक्कियां जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। वहीं, 22 वर्षीय साहिल शर्मा पुत्र सुभाष चंद गांव सलोली मोड़ जिला ऊना और 27 वर्षीय गणेश पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड-5 सुजानपुर तहसील और जिला पठानकोट के रहने वाले घायल हुए हैं।  

जानकारी के मुताबिक, हड़सर-दुनाली मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इस दौरान वहां पैदल मणिमहेश यात्रा पर जा रही मां-बेटी व दो अन्य लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को हड़सर तक पैदल उठाकर ले जाया गया, फिर भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा (Medical College Chamba) के लिए रेफर कर दिया गया। भरमौर प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने इस हादसे की पुष्टि की है। बताया कि सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपे दिए जाएंगे। मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक करीब तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें- Himachal Congress को बड़ा झटका, दो विधायकों ने CM Jairam की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन


संबंधित समाचार