होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेरिका में 2023 तक यहां हेलीकॉप्टर से चूहों पर गिराया जाएगा जहर, जानिए वजह

अमेरिका में 2023 तक यहां हेलीकॉप्टर से चूहों पर गिराया जाएगा जहर, जानिए वजह

 

प्लेग बीमारी के खतरे को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के कैलिफोर्निया के फारलॉन द्वीप समूह पर चूहों को मारने के लिए हेलीकॉप्टर से जहर गिराया जाएगा। क्योंकि द्वीप पर ऐसी आंशका जताई जा रही है की प्लेग के फैल सकता है। इसके चलते खतरनाक चूहों पर हेलीकॉप्टर से जहर डाला जाएगा। कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने ऐसा करने के लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि इस योजना को मंजूरी देने के लिए लंबी बहस चली। इसके बाद तटीय आयुक्तों ने विवादास्पद योजना के पक्ष में 5-3 से मतदान किया।

इस योजना का प्रस्ताव यूएस फिश एंड वाइल्डलाइफ सर्विस (एफडब्ल्यूएस) ने दिया था। वहीं, स्थानीय पर्यावरण कार्यकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद इस योजना को स्वीकृति दी गई है। उनका मानना है कि इससे न केवल चूहे मरेंगे, बल्कि अन्य जीव-जंतु भी इसकी चपेट में आएंगे।

फारलॉन द्वीप समूह पर शोध करने वाले वन्यजीव अधिकारियों और विशेषज्ञों ने तर्क दिया कि चूहों को मारने के लिए तत्काल और कठोर उपायों की जरूरत है। चूहे स्थानीय प्रजातियों के लिए खतरा है। उधर, वन्यजीव एजेंसी ने कहा कि अगर एफडब्ल्यूएस के क्षेत्रीय निदेशक ने भी योजना को मंजूरी दे दी तो सैन फ्रांसिस्को तट से कुछ दूर स्थित द्वीपों पर 2023 तक हेलीकॉप्टर से जहर गिराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ओमिक्रोन ने ब्रिटेन में मचाया कहर, लॉकडाउन का बन रहा खतरा


संबंधित समाचार