होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस हुई दुर्घटना का शिकार, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 38 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस हुई दुर्घटना का शिकार, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 38 लोगों की मौत

 

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस आज दुर्घटना का शिकार हो गई। बस किस्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। डोडा जिले के अस्साल इलाके में बस सड़क से उतरकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 55 लोग सवार थे। जिनमें से लगभग 38 लोगों की इस हादसे में मौंत हो गई है। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

वहीं इस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि इस हादसे में मृतकों के परिवार को 2 लाख रूपए की सहायता राशि और घायलों को 50,000 हजार की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि दुर्घटना को लेकर मैने जिला प्रशासक हरविंदर सिंह से बात की है। घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल पहंचाया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन के संपर्क में रहने की भी बात उन्होंने कही। 


 


संबंधित समाचार