होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bollywood News: मशहूर सिंगर Himesh Reshammiya के पिता का हुआ निधन, सहारा देने पहुंचे ये सितारे

Bollywood News: मशहूर सिंगर Himesh Reshammiya के पिता का हुआ निधन, सहारा देने पहुंचे ये सितारे

 

Bollywood News: सिंगर, एक्टर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा हैं। सिंगर के पिता और फेमस म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। वह 87 साल के थे। बताया जा रहा है। 

वह पिछले काफी समय से बीमार थे और पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। 18 सितंबर शाम करीब 8:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। आज उनका अंतिम संस्कार होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिमेश रेशमिया की फैमिली फ्रेंड फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने उनके पिता विपिन रेशमिया के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, ‘हां, उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी’। उन्होंने बताया कि विपिन रेशमिया अंतिम संस्कार 19 सितंबर (गुरुवार) को जुहू में किया जाएगा।

विपिन रेशमिया ने सलमान खान की फिल्म में भी म्यूजिक दिया था। इस दौरान उनकी मुलाकात हिमेश रेशमिया से हुई। इसके बाद सलमान ने हिमेश रेशमिया को उनकी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का म्यूजिक देने का मौका दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN 1st Test में भारत के लिए R Ashwin बने संकटमोचन, जड़ा अपने घर में शतक


संबंधित समाचार