होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यमुना नदी के अंदर ब्लास्ट, 30 फीट तक उछला पानी, गैस पाइपलाइन लीक, प्रशासन में मचा हड़कंप

यमुना नदी के अंदर ब्लास्ट, 30 फीट तक उछला पानी, गैस पाइपलाइन लीक, प्रशासन में मचा हड़कंप

 

Burst in Yamuna River:हरियाणा के सोनीपत में स्थित गांव घसौली-चंदौली के पास यमुना नदी में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यमुना नदी के अंदर बुधवार अचानक गैस पाइपलाइन लीक हो गई। जिससे नदी में लगातार ब्लास्ट होते रहे। इसके चलते आप पास रह रहे लोगों में अपरा-तफरी मच गई। वहीं इस पूरी घटना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने गैस पानीपत रिफाइनरी के अधिकारियों को अवगत कराया। रिफाइनरी अधिकारियों ने तुरंत गैस सप्लाई को बंद करवा दिया और रिफाइनरी का एक दल मौके पर पहुंचा।

गैस पाइपलाइन लीक की सूचना मिलने के बाद पानी रिफाइनरी के अधिकारियों ने गैस आपूर्ति को बंद करवाया। साथ ही पानीपत व आसपास के क्षेत्रों के सीएनजी पंपों की गैस सप्लाई भी बंद करवा दी गई। हालांकि गैस लीक होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा सका है लेकिन अधिकारियों का मानना है कि हो सकता है पानी के तेज बहाव के कारण पाइपलाइन लीक हुई है।

वहीं गांव वालों का कहना है कि यमुना में गैस पाइपलाइन फटने के बाद तड़के अचानक ब्लास्ट के साथ पानी 30 फीट तक पानी उछलने लगा।जिसके बाद उन्होंने इसकी  सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने गैस पानीपत रिफाइनरी के अधिकारियों को अवगत कराया। रिफाइनरी अधिकारियों ने तुरंत गैस सप्लाई को बंद करवा दिया और रिफाइनरी का एक दल मौके पर पहुंचा।

रिफाइनरी के सीनियर मैनेजर आशीष ने बताया कि इस पाइपलाइन के जरिए रिफाइनरी से रिगैसीफाइड लिक्विड नेचुरल गैस (आरएलएनजी) उत्तर प्रदेश में भेजी जाती है। फिलहाल यूपी, पानीपत समेत कई क्षेत्रों में गैस सप्लाई को बंद कर दिया गया है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पता किया जा रहा है। यह भी हो सकता है कि पानी के तेज बहाव में कोई भारी वस्तु पाइपलाइन से टकरा जाने के कारण ऐसा हुआ है। अब इसकी मरम्मत पानी कम होने के बाद ही की जा सकेगी। पानीपत की गैस सप्लाई को कहीं ओर से जोडऩे की योजना बनाई जा रही है। 


संबंधित समाचार