होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल सरकार के 9 महीनों पर बीजेपी का वार, जयराम ठाकुर ने कही ये बात...

हिमाचल सरकार के 9 महीनों पर बीजेपी का वार, जयराम ठाकुर ने कही ये बात...

 

Shimla News: हिमाचल सरकार के 9 महीने पूरे होने पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा संभालने में विफल हो रही हैं। पूर्व सरकार ने दो साल में लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का ऋण लिया था लेकिन इन्होंने केवल 8 महीने में ही 8 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया। अब 1 हजार करोड़ का कर्ज ओर लेने की तैयारी में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से 1,000 से अधिक सरकारी संस्थान भी बंद हो चुके हैं। 

विक्रमादित्य सिंह को भी लिया आड़े हाथ 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार के युवा मंत्री कहते हैं कि JCB भाजपा नेताओं की नहीं, कांग्रेस के लोगों की लगेगी। इससे सड़कों की बहाली में देरी हो रही है और लोगों के सेब, टमाटर जैसी फसलें घर पर ही नष्ट हो रही है। वहीं प्रदेश में अभी भी 400 से ज्यादा सड़कें बंद है। जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू को झूठ न बोलने और विक्रमादित्य सिंह को कम बोलने व काम ज्यादा करने की नसीहत दी। 

पूर्व CM ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। पूरी तरह केंद्र पर निर्भर हो गई है, जबकि केंद्र से हिमाचल को रिकॉर्ड मदद मिली है। इससे पहले कभी भी हिमाचल को केंद्र से इतनी आर्थिक सहायता नहीं मिली।

जब खबरें बननी बंद हो जाती है तो संस्थान बंद कर देते हैं सुक्खू

नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री केवल खबरें बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, जब खबरें बनती नहीं तो कोई ना कोई संस्थान बंद कर देते हैं। हाल में 140 स्कूल बंद किए गए है। अब तक 1,000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद किए जा चुके है। उन्होंने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी से कॉलेजों की संख्या कम करने पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


संबंधित समाचार