होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल संकट पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, बोलीं- प्रदेशवासियों के अधिकार को कुचलना चाहती है BJP

हिमाचल संकट पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, बोलीं- प्रदेशवासियों के अधिकार को कुचलना चाहती है BJP

 

Priyanka Gandhi On Himachal Political Crisis: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोगों के अधिकार को कुचलना चाहती है और बहुमत को चुनौती दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश को "राजनीतिक आपदा'' में धकेलना चाहती है।

प्रियंका गांधी ने बुधवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया, "लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है।"

उन्होंने दावा किया कि इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, "25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है।" 

उन्होंने आरोप लगाया, "इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।"

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा 'क्रॉस वोटिंग' किए जाने के बाद बीजेपी ने सीट पर जीत हासिल की थी। उसके बाद से ही हिमाचल में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।  

 


संबंधित समाचार